Quick Read

5/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

इन 2 बैंको ने बचा लिया आज बाजार को_ICICI Axis

In 2 banko ne bacha lia aaj bajaar ko varna

 
नमस्कार दोस्तों,आज 25 Oct 2021 की After Market Report में आपका स्वागत है, लगातार चार दिन की गिरावट की थकान आज भी निफ़्टी में छाई सी दिखी| और दूसरी तरफ बैंकनिफ्टी ने आज फिर से एक नया ALL Time High को touch किया| आज का दिन 2 प्राइवेट बैंको ICICI और Axis बैंक के नाम रहा|

  • अच्छे ग्लोबल संकेतो के साथ आज भारतीय बाजार आधे प्रतिशत तक ऊपर खुले और शुरू से ही बैंक निफ़्टी से बेहतर रहे|
  • निफ़्टी की आज की कैंडल को बीते कल की कैंडल से तुलना करके देखे तो, आज की कैंडल के Low और High को हटा कर देखे तो open और close प्राइस same ही रहे|
  • बैंक निफ़्टी ने दिन की शुरुवात ही 600 से अधिक अंको से करी और इंट्राडे में 4% तक के हाई को touch भी किया|
  • Nifty ने आज लगातार चौथे दिन गिरावट के बाद गिरावट के क्रम को तोड़ा और हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे|
  • बैंक्स अच्छे रिजल्ट्स की आश में आज भी तेज दिखे, बैंक इंडेक्स ने इंट्राडे में आज 1500 पॉइंट्स का बहुत ही शानदार मूव दिखाया|
  • आज निफ़्टी की closing 10 अंक ऊपर 18125 पर हुई, और BankNifty 870 अंको की तेजी के साथ 41192 पर बंद हुए|


Candle पैटर्न के बारे में पढ़े - कैंडल पैटर्न


तेजी में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -

आज सुबह Broader Market में गिरावट के बाद भी कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके रहने में कामयाब रहे | जिसमे  फाइनेंसियल सेक्टर एक बार फिर से दिन का टॉप परफ़ॉर्मर सेक्टर बना | ICICI और Axis बैंक आज के टॉप परफ़ॉर्मर लिस्ट में सुबह से ही बने रहे |

 
25 oct top loser


गिरावट वाले सेक्टर और शेयर्स -

Whistle-Blower की शिकायत का कुछ असर आज Asian पेंट में देखने को रहा,सुबह शेयर में 4% तक की गिरावट देखी गयी,ये गिरावट और भी बड़ी हो सकती थी लेकिन बीते दिन कम्पनी ने खबरों को ख़ारिज किया और झूठी अपवाह बता शेयर होल्डर को भरोसा दिया| आज सबसे ज्यादा IT और मेटल सेक्टर दवाब में रहा और ज्यादातर मेटल्स स्टॉक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए | HDFC बैंक और रिलायंस जैसे दोनों ही बाजार के दिग्गज भी गिरे दिखे|


आज की प्रमुख खबरे -

  • निफ़्टी में लगातार चार दिन के बाद आज नाममात्र के लिए ही सही, लेकिन 10 अंक ऊपर हरे निशान में बंद हुए|
  • अच्छे Result की आश में आज ICICI बैंक 11% और Axis बैंक 4% हुए|
  • IRCTC शेयर आज 13% नीचे गिर कर बंद हुआ , बीते 5 दिनों में शेयर 35% तक गिर चूका है |
  • IT शेयर्स आज भी गिरावट का शिकार बने|




Index Technical चार्ट -

4 दिन की लगातार गिरावट के बाद आज 18000 लेवल के पास निफ़्टी ने Hammer जैसी कैंडल बनाई ,दोस्तों सपोर्ट पर Hammer कैंडल आने वाले Bullish Move के शुरुवाती लक्षणों में से एक होता है|


25 oct nifty support and Resistance chart


यह तीसरी बार है, जब हमें निफ़्टी 18050 लेवल से सपोर्ट लेता दिख रहा है| कल के दिन बाजार इस लेवल के ऊपर ही बना रहता है तो इसको आपको एक खरीददारी का अवसर ही मान कर ट्रेड करना चाहिए |

निफ़्टी 17900 से 18050 के बीच में खरीददारी के अच्छे लेवल्स बने रहने की उम्मीद |



25 oct banknifty support and Resistance chart


आज आईसीआईसीआई  और एक्सिस बैंक में जोरदार तेजी से बैंकिंग इंडेक्स में आग लगती देखी गयी,इंडेक्स में आज शानदार 1500 अंको का उछाल देखा गया|

बहुत लम्बे समय से बैंकनिफ्टी, निफ़्टी से UnderPerform कर रहा था, उसी का हिसाब अब बैंक्स लेते हुए दिख रहे हैं | जहा निफ़्टी एक ही जगह पर हलचल कर रहा है दूसरी तरफ बैंकिंग इंडेक्स में हर दूसरे दिन नए शिखर बन रहे हैं |

बीते दिन आयी तेजी को देख कर बैंक्स में कुछ अल्पविराम की उम्मीद की जा सकती है आज के हाई, जो लगभग 41800 था, को Resistance मानना सही होगा, क्युकि बैंक्स में इतनी तेजी के बाद भी यहाँ से बैंक इंडेक्स फिसले हैं| BN में नीचे 40600 का सपोर्ट है|



एक स्टॉक जिसमे ट्रेड किया जा सके -

कोटक बैंक -


Stock by Chartanalystji_25 oct 2021


CMP- 2154
Best Buy- 2030-2100
SL-1930
Expected Target- 2400


Disclaimer- Above views are personal not trading advice. please consult with your financial advisor before Trading/Investing into them.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ