नमस्कार दोस्तों,आज 21 Oct 2021 की After Market Report में आपका स्वागत है, आज का दिन भी निफ़्टी और बैंकनिफ्टी में तनातनी का दिन रहा | पुरे दिन निफ़्टी ने नए lows Touch किये और वही दूसरी तरफ BankNifty ने आज एक नया Fresh All Time Hit कर तेज़ी बरकरार रखी |
- आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतो के साथ बाजार भी शांत तरीके से कुछ पॉइंट के उछाल से ओपन हुआ |
- निफ़्टी ने खुलने के अगले ही मिनटों में कल के Low को ब्रेक कर बाजार के सेंटीमेंट ख़राब करने की शुरुवात कर दी |
- निफ़्टी की कमजोरी के कारण सारा बाजार प्रॉफिट बुकिंग का शिकार बना |
- Nifty ने आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की, और आधे प्रतिशत नीचे निफ़्टी का क्लोजिंग प्राइस 18178 के साथ बंद हुआ |
- बैंक इंडेक्स क्लोजिंग के आधार पर 500 पॉइंट यानी 1.30% ऊपर बंद हुए|
- लगातार 3 दिन इंडेक्स गिरने से चार्ट में 3 Black Crow Pattern बनता दिखा |
Candle पैटर्न के बारे में पढ़े - कैंडल पैटर्न
तेजी में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -
आज सुबह Broader market में गिरावट के बाद भी कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके रहने में कामयाब रहे | फाइनेंसियल सेक्टर आज का टॉप परफ़ॉर्मर सेक्टर बना | बिना किसी न्यूज़ के कोटक बैंक में आज 7% की बड़ी तेजी बनी, जिसके कारण बैंकनिफ्टी 500 अंको की तेजी के साथ Fresh ATH Hit करने में कामयाब रहा | आज एक बार फिर PSU बैंक्स में ख़रीददारी पुरे दिन जारी रही |
गिरावट वाले सेक्टर और शेयर्स -
Result आने के बाद गिरावट का दौर आज भी स्टॉक्स में जारी रहा | आज Asian Paint के रिजल्ट उम्मीद से कम आने का असर से Asian पेंट इंट्राडे में 7% तक गिरा और इसी न्यूज़ का ही असर Berger Paint में भी दिखा और Berger पेंट में भी 6% तक गिरा | Metal और IT स्टॉक्स आज भी प्रॉफिट बुकिंग का शिकार बने |
Reliance Industry शेयर में आज पूरा दिन बिकवाली के दवाब में रहा | और लगभग 3% नीचे 2622 पर बंद हुआ|
गिरावट का कारण और खबरे -
- तीसरे दिन भी निफ़्टी में गिरावट जारी रही | और Technically निफ़्टी ने Daily चार्ट में 3 Black Crows पैटर्न बनाया |
- कच्चे माल के दामों में तेजी की वजह से Asian Paint का मुनाफा 29% गिरा | जिसके कारण पेंट शेयर्स 7% तक टूटे |
- US की तरफ से हुई अचानक हुई सप्लाई में गिरावट से क्रूड Oil ने आज अपने 7 वर्षो का हाई को तोड़ा|
- पालिसी बाज़ार के 6017 करोड़ के IPO को Sebi से मंजूरी मिली |
- हमारे भारतवर्ष का आज एक नया वैक्सीन रिकॉर्ड दुनिया के सामने आया, India ने सिर्फ 278 दिनों में 100 करोड़ वैक्सीन अपने देशवासियो को लगवा कर उन्हें कोरोना से सुरक्षा प्रदान की |
Index Technical चार्ट -
आज Reliance जैसे दिग्गज के टूटने से बाज़ार के सेंटीमेंट ख़राब बने रहे और 3 दिन की लगातार गिरावट से निफ़्टी में एक और Bearish Pattern बनता दिखा जिसकी चर्चा हमने ऊपर करी |
निफ़्टी को आज 18050 लेवल से सपोर्ट मिलता दिखा, अब कल भी बाजार इस लेवल के ऊपर ही बना रहता है तो इसको आपको एक खरीददारी का अवसर ही मान कर ट्रेड करना चाहिए | 17950 से 18050 के बीच में खरीददारी के अच्छे लेवल्स होने की उम्मीद |
बैंकनिफ्टी में जैसा कि हमने आशा करी थी 39400 लेवल से सपोर्ट लिया और नए फ्रेश हाई को टच किया | और इतना ही नहीं आज बैंक निफ़्टी ने पहली बार रिकॉर्ड 40000 के स्तर के ऊपर की क्लोजिंग दी |
ऊपर चार्ट के अनुसार बैंकनिफ्टी में अगला टारगेट 40600 और निचला सपोर्ट 39400 बने रहे का अनुमान रहेगा |
0 टिप्पणियाँ