नमस्कार दोस्तों,आज 20 Oct 2021 की After Market Report में आपका स्वागत है, आज का दिन भी जोरदार volatility से भरपूर रहा, बाजार ने आज सुबह से शाम तक दोनो ही तरफ स्टॉपलॉस खाने का सिलसिला जारी रखा |
- आज अच्छे ग्लोबल संकेतो के बाद भी हमारे बाजारों ने शांत ओपनिंग दी |
- निफ़्टी ने खुलने के अगले ही मिनटों में कल के Low को ब्रेक कर बाजार के सेंटीमेंट ख़राब करने की शुरुवात कर दी |
- निफ़्टी में शुरुवाती वोलैटिलिटी को बरक़रार रखते हुए नीचे गिरना पसंद किया |
- दोनो ही इंडेक्स क्लोजिंग के आधार पर गिर कर बंद हुए, निफ़्टी 0.8% नीचे रहा और 18266 पर बंद हुए|
- वही बैंकनिफ्टी सिर्फ़ 22 अंको की गिरावट के साथ 39518 पर बंद हुए |
- बीते दिन दोनों ही इंडेक्स में Bearish Engulfing Candle बाजार के ऊपरी स्तर में देखी गयी थी |
Candle पैटर्न के बारे में पढ़े - कैंडल पैटर्न
तेजी में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -
आज Broader market में गिरावट के बाद भी कुछ सेक्टर हरे निशान में टिके रहने में कामयाब रहे | भारती एयरटेल में जोरदार तेजी देखने को मिली जिसके कारण ही टेलीकॉम सेक्टर आज का Best परफ़ॉर्मर सेक्टर बना | आज एक ताजुब की बात ये रही के आज PSU बैंक्स में ख़रीददारी पुरे दिन जारी रही, एक तरफ अच्छे और बड़े स्टॉक्स पानी की तरफ नीचे बह रहे थे, इसके विपरीत कुछ PSU स्टॉक्स ने उम्मीद से बढ़ कर Perform किया |
गिरावट वाले सेक्टर और शेयर्स -
Result आने के बाद गिरावट का दौर आज भी स्टॉक्स में जारी रहा | आज Auto, Metal IRCTC, Jubilant Food, IEX जैसे बहुत से शेयर्स बड़ी गिरावट का शिकार बने | रिलायंस, TCS और HDFC बैंक जैसे दिग्गज भी गिरावट की मार से बच ना सके |
OIL & Gas शेयर्स के साथ Financial शेयर्स में आज बड़ी गिरावट रही | मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर जिन्होंने बाजार की तेजी में बाजार का साथ दिया था बाजार की गिरावट में भी साथ देते दिख रहे है |
गिरावट का कारण और खबरे -
- बाजार की rally में सबसे तेज भागने वाले शेयर्स बहुत ही ऊचे वैल्यूएशन पर जा पहुंचे थे, उन्ही मिडकैप एंड स्मॉलकैप स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखी जा रही हैं |
- इंडिया और चीन सीमा विवाद को लेकर कड़े कदमो की आशंका भी आज बाजार में छाई रही |
- ऊपरी स्तर से मुनाफा वसूली का क्रम कुछ दिन और बने रहने का अंदेशा है |
यह भी पढ़े -
Index Technical चार्ट -
कल की Bearish एंगुलफ़िंग कैंडल के बाद बाजार ने आज गिरावट दिखाई और निफ़्टी 1% तक इंट्राडे में गिरता दिखा | ऐसी कैंडल के बाद प्रॉफिट बुकिंग का देखा जाना सामान्य ही घटना है |
निफ़्टी ने आज upper Channel को एक तरफ़ा तोड़ कर निचली लाइन पर सपोर्ट लेते दिख रहा है यदि यहाँ से निफ़्टी Bounce लेता है तो मार्किट फिर से नए Highs छूने तैय्यार हो जाएगा पर यदि nifty यहाँ से गिरता है तो निफ़्टी में Recent सपोर्ट 17950 के लेवल पर दिख रहा है, यहाँ से यदि निफ़्टी पॉजिटिव मूव दिखता है तो निवेश करने के बारे में विचार किया जा सकता है |
आज निफ़्टी की तरह ही बैंकनिफ्टी में बड़ी गिरावट नहीं रही | बैंकनिफ्टी ने आज Indecisive कैंडल जैसी कैंडल बना कर आज अपनी गिरावट पर अल्पविराम लगाया | और फिलहाल BN अपने सपोर्ट लेवल 39400 पर ही रुकता दिखा | आगे के लिए बैंकनिफ्टी का सबसे क़रीबी सपोर्ट 39400 ही है जो कि चार्ट पर दिख रहा है उसके बाद अगला सपोर्ट 38500 पर बना हुआ है| पहली बार BN को 38500 लेवल पर Buy On Dip Opportunity मान कर ट्रेड किया जाना चाहिए |
0 टिप्पणियाँ