आज 5 Oct 2021 की After Market Report में आपका स्वागत है, SGX Nifty में 200 पॉइंट्स की गिरावट से सबने भारतीय बाजारों में भी बड़ी गिरावट का अंदेशा लगा रखा था | लेकिन बाजार ने आज लोगो की उम्मीद से हट कर ही प्रदर्शन किया |
▪️ आज के बाजार की शुरुवात निफ्टी ने 30 पॉइंट्स नीचे और bankNifty ने 90 पॉइंट्स नीचे से करी |
▪️ आज के बाजार सुबह से ही Sideways का रुख बना रखा था, दोपहर 12:40 के बाद से तेज़ी की शुरुवात हुई |
▪️ 1 बजे तक निफ़्टी अपने Recent Resistance के ऊपर सस्टेन होने में कामयाब रहा और बाजार का रुख बुलिश बनाए रखा |
▪️ फ़िलहाल BankNifty अभी भी अपने Recent Resistance से काफी नीचे है |
▪️ निफ़्टी की क्लोजिंग बीते दिन से 131 पॉइंट्स ऊपर 17822 पर 0.74% ऊपर हुई | ( कैंडल पैटर्न्स के बारे में यहां क्लिक करके पढ़ें )
▪️ BankNifty की क्लोजिंग पिछले दिन से 161 पॉइंट्स ऊपर 37741 पर 0.43% ऊपर हुई।
आज तेजी में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -
Oil & Gas आज टॉप परफॉर्म करने वाला सेक्टर बना, उसके बाद IT शेयर्स ने आज भी अपनी Bullishness Show करी | आज पूरे दिन Reliance ने निफ़्टी को और HDFC Bank ने अकेले BankNifty को ऊपर रखा, जिस कारण इंडेक्स में शानदान रिकवरी देखने को मिली | शेयर्स में ONGC ने 10% से ज्यादा की शानदार तेजी दिखाई |
आज गिरावट में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -
आज गिरावट Pharma और Cement सेक्टर में देखी गयी, लेकिन इसके कारण बाजार की चाल कोई खास प्रभावित नहीं हुई | आज भी शेयर्स में Cipla के शेयर्स 2.40% तक गिरे |
उछाल का कारण -
- Reliance में 2% की शानदार तेज़ी |
- ONGC के शेयर्स में 10% तक का उछाल |
- Oil & Gas शेयर्स में हो रही ख़रीददारी |
- Mid और small Cap शेयर्स में buying से sentiment में सुधार |
- IRCTC के शेयर्स ने भी आज अच्छा प्रदर्शन दिखाया, और लग्भग 4% तक ऊपर का मूव दिखाया |
0 टिप्पणियाँ