13 Oct 2021 की After Market Report में आपका स्वागत है, ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा आज का दिन देश के सबसे विश्वसनीय ग्रुप का दिन रहा, जी हाँ टाटा ग्रुप का | Tata Group के सारे शेयर्स तूफानी तेज़ी के साथ आज आग उगलते दिखे | सबसे बड़ी तेज़ी हमें Tata Motors देखने को मिली और अन्य टाटा ग्रुप के नाम पोस्ट के अंत में पाए |
- सुबह दोनों ही Index ने शुरुवात 0.50% तेजी से शुरुवात करी |
- Nifty ने 18000 के ऊपर GapUp खुल कर दिन की शुरुवात करी |
- निफ़्टी 18200 के काफी पास पहुंच कर थमते दिखे वही दूसरी तरफ़ BankNifty ने 38775 का Fresh High Touch किया |
- निफ़्टी ने 170 पॉइंट्स ऊपर 18161 पर closing दी और बैंकनिफ्टी ने 114 पॉइंट्स की तेजी के साथ 38636 पर बंद हुए |
तेजी में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -
आज सुबह से ही तेजी में रहने वाले ग्रुप में देश का सबसे प्यारा और भरोसेमंद ग्रुप टाटा ग्रुप दिन भर रहा | समस्त Tata Group ने आज बहुत ही तेजी रिकॉर्ड की गयी | निफ़्टी के टॉप Gainer में TATA Motors 21% Move के साथ सबसे आगे रहा | और इसी तेज़ी के कारण ही आज ऑटो इंडेक्स 3.5% तेजी के साथ सबसे आगे रहे |
तेज़ी में समस्त टाटा ग्रुप कुछ इस तरह तेज दिखा -
- Tata Motors = 21.11%
- Tata Motors DVR = 20%
- Tata Power = 15.32%
- Tata Chemicals = 14.85%
- Tata Consumer = 4.36%
- Indian Hotel = 8%
- Tinplate Company Of India = 4.8%
- Titan = 2%
गिरावट वाले सेक्टर और शेयर्स -
निफ़्टी शेयर्स में मारुती में छोटी गिरावट रही, इसके साथ ONGC और Coal India पावर डिमांड को पूरा करने के दवाब में दिखे | निफ़्टी 50 की किसी भी सेक्टर में आज गिरावट नहीं देखी गयी | सारे ही सेक्टर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे |
उछाल के कारण और खबरें -
- लम्बे वक़्त के बाद दोनों ही इंडेक्स ब्रेकआउट देते दिखे | निफ़्टी अब 18000 के ऊपर और बैंकनिफ्टी 38500 के ऊपर बंद हुए |
- टाटा ग्रुप ने आज बाजार के Sentiment को बुलिश बनाने में पूरा योगदान दिया |
- इनफ़ोसिस शेयर्स के पॉजिटिव रिजल्ट को लेकर भी Sentiment बुलिश दिखे |
- ITC शेयर्स भी 2% तक तेज दिखे |
Nifty & BankNifty टेक्निकल चार्ट -
निफ़्टी और बैंकनिफ्टी दोनों ही इंडेक्स ने अपने ब्रेकआउट की दिशा में चलते दिखे, हमने कुछ दिन पहले ही निफ़्टी में 18150 लेवल्स और banknifty में 38930 levels की बात करी थी, आज बाजार ने क्लोजिंग 18161 पर दी और बैंकनिफ्टी ने 38780 का high लगा कर 38635 पर बंद हुए, जल्द ही बैंकनिफ्टी में भी हमारे targets Hit होते दिखेंगे |
Nifty में अब अगला लक्ष्य 18475 दिख रहा है, Banks में अगले टारगेट की चर्चा अभी के टारगेट पुरे होने के बाद की जायेगी | फिर भी इक्छुक व्यक्ति चार्ट में अगले लेवल्स को देख सकते हैं |
0 टिप्पणियाँ