Quick Read

5/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

अच्छे रिजल्ट के बाद भागा M&M, Britannia गिरा

अच्छे रिजल्ट के बाद भागा M&M


नमस्कार दोस्तों, 09 Nov की After Market Report में आपका स्वागत है| अक्टूबर में 25000 करोड़ की बिकवाली के बाद भी अभी FIIS का मन नहीं भरा है, नवम्बर महीने में भी हर रोज Fiis अभी भी बिकवाली करते ही जा रहे हैं| ये बिकवाली कब थमेगी और कब FIIs दुबारा भारतीय बाज़ार में फिर से बड़ा निवेश करेंगे इसका सभी को इंतजार रहेगा|

  • अच्छे ग्लोबल संकेतो के बाद भी भारतीय बाजार ने ठीक-ठाक शुरुवात की और मिलेजुले संकेतो के साथ ओपन हुए |
  • दोनों ही इंडेक्स सुबह से अंत तक छोटी सी ही रेंज में कारोबार करते दिखे|
  • बाजार बंद होने पर निफ़्टी केवल 25 अंको की गिरावट के साथ 18044 पर बंद हुआ|
  • और दूसरी तरफ बैंकनिफ्टी निफ़्टी की ही तरह सिर्फ 70 अंक नीचे 39368 पर बंद हुआ|


तेजी और गिरावट में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -

महिंद्रा के शानदार Q2 रिजल्ट जिसमे कंपनी ने 1400 करोड़ से बड़ा प्रॉफिट किया को देख बाजार ने पॉजिटिव मूव दिखाया और आज स्टॉक को 6% तक ऊपर रखा|

Mahindra के उलट Britannia के रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहे, जिससे शेयर काफी दवाब में रहा और Intraday में शेयर 6% तक शेयर टूटा| आज बैंकिंग सेक्टर की दिगज्ज HDFC बैंक में भी गिरावट सारा दिन बनी रही|

 

9 nov after market Report




आज की प्रमुख खबरे -

  • बाजार में असमंजस की स्तिथि बरक़रार |
  • M&M ने इस तिमाही Q2 में अच्छे रिजल्ट पोस्ट कर ऑटो सेक्टर में नया जोश भरा|
  • FIIs बाजार को लेकर अभी तक उदासीन ही बने हुए हैं, देखना है FIIs दुबारा buying कब शुरू करते हैं|




Index Technical चार्ट -


निफ़्टी ने आज पूरा ही दिन ठेर सारी वोलैटिलिटी में गुजारा, बहुत से ट्रेडर के SL हिट कर Daily कैंडल में निफ़्टी मात्र 25 पॉइंट नीचे ही बंद हुआ है|


Nifty 2Hr Technical chart

वैसे तो Daily चार्ट में निफ़्टी कमजोर ही बना हुआ है लेकिन धीरे धीरे कई दिनों तक एक ही रेंज में रह कर अब छोटे समयावधि में निफ़्टी मजबूत होता दिखने लगा है| 18000 से ऊपर बने रहने पर Nifty का अगला रेजिस्टेंस 18300 होगा और नीचे की तरफ 17600 का सपोर्ट बना हुआ है|


BankNifty 2Hr Technical chart


आज के लिए बैंकनिफ्टी अपने सबसे करीबी सपोर्ट 39400 पर सपोर्ट लेता दिखा है, बैंकनिफ्टी ने इसके ऊपर बने रह कर आज मजबूती का संकेत दिया है| और इसके बाद BN का अगला स्ट्रांग सपोर्ट 38400 है, ऊपर की तरफ 40000 पहला और 40600 दूसरा रेजिस्टेंस है|


Disclaimer- Above views are personal not trading advice. please consult with your financial advisor before Trading/Investing into them.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ