Quick Read

5/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फिर से Tata Motors बना टूटा मोटर्स_Posted Big Loss in Q2

Tata Motors become Tuta Motors


नमस्कार दोस्तों, 01 Nov की After Market Report में आपका स्वागत है, आज बाजार में दिवाली के महीने के पहले दिन की शुरुवात हरे रंग से होते हुए दिखी|

  • मिलेजुले ग्लोबल संकेतो के बाद भारतीय बाजार ने अच्छी शुरुवात की|
  • निफ़्टी की GapUp ओपनिंग के बाद से ही दोनों इंडेक्स दोपहर तक Sideways ही रहे|  
  • दोपहर 1.30 के बाद अचानक से बाजार में तेजी की शुरुवात हुई और बाजार day high पर जा कर बंद होने में कामयाब रहे|
  • आज बाजार बंद होने पर निफ़्टी 1.46% ऊपर 258 अंको के साथ 17930 पर और दूसरी तरफ बैंकनिफ्टी भी 1.66% ऊपर 648 अंको की उछाल के साथ 39763 पर बंद हुए|


तेजी और गिरावट में रहने वाले सेक्टर और शेयर्स -

तीन दिन की बड़ी-बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार ने सुबह से ही तेजी का मन बना शुरुवात करी, और शाम बाजार बंद होते तक अपने इरादे ऊचे ही बनाए रखे| आज निफ़्टी का Top परफ़ॉर्मर सेक्टर एक बार फिर से फाइनेंसियल सेक्टर बना| इसके बाद आईटी और मेटल्स में भी अच्छी ख़रीददारी देखी गयी|
गिरावट का शिकार आज फ़र्टिलाइज़र सेक्टर रहा, जिसमे से UPL ने इंट्राडे में 3% की गिरावट देखी| आज निफ़्टी 50 स्टॉक्स में से केवल 4 ही स्टॉक्स में गिरावट देखी गई|


1 nov after market report by chartanalystji


आज की प्रमुख खबरे -

  • 3 दिन की बड़ी गिरावट के बाद आज बाजार में शार्ट कवर होते दिखे|
  • TATA मोटर्स ने इस तिमाही Q2 में भी बड़ा loss बुक किया, इस बार कंपनी ने 4444 करोड़ का बड़ा loss दिखाया|
  • टाटा ने CV की बिक्री और चिप की कमी को कामकाज में दवाब का कारण बताया|
  • रिजल्ट के दवाब में आज टाटा मोटर्स के शेयर में भी हावी रहा,अब कल शेयर की चाल देखने लायक होगी| 
  • FII ने बिकवाली में थोड़ा आराम दिया और आज सिर्फ 202 करोड़ की छोटी सी बिकवाली करी|




Index Technical चार्ट -


निफ़्टी में लगातार बिकवाली के बाद आज इंडेक्स ने राहत की सांस ली, और आज बाजार में Short Covering के कारण एक उछाल देखने को मिला|


NIfty SUpport and resistance


निफ़्टी में Recent सपोर्ट 17850 का है और इसके नीचे 17600 स्ट्रांग सपोर्ट रहेगा | ऊपर 18000 मानसिक रेजिस्टेंस निफ़्टी के लिए बाधा बना हुआ है|


BAnkNifty Intraday chart with support


बैंकनिफ्टी में सबसे करीबी सपोर्ट 39400 और इसके बाद स्ट्रांग सपोर्ट 38400 है, ऊपर की तरफ 40000 पहला और 40600 दूसरा रेजिस्टेंस है|

Disclaimer- Above views are personal not trading advice. please consult with your financial advisor before Trading/Investing into them.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ