Quick Read

5/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

240रू की कंपनी ने आधे साल में ही दिया 51रू डिविडेंड

240Rs ki company 51Rs ka dividend

आज ही के दिन यानी 19 जुलाई मंगलवार को कंपनी मीटिंग में अनिल अग्रवाल जी की कंपनी वेदांता ने अपने शेयर होल्डर्स को 7250 करोड़ यानी 19.50/शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। जबकि कंपनी ने अभी कुछ ही दिनों पहले ही 31.50 का डिविडेंड दिया था। इस हिसाब से वेदांता ने अपने शेयर धारको को इसी वित्तीय वर्ष (2022-2023) में ही 51 रूपए का डिविडेंड दे चुके हैं। 240 Rs कीमत के शेयर के हिसाब से 51 रूपए का डिविडेंड वो भी शुरुवाती 4 महीनो में बहुत ही बड़ी बात होती हैं।

मेटल और माइनिंग से जुडी वेदांता कंपनी ने अपने 7250 करोड़ के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 27 जुलाई की रखी है। डिविडेंड से जुडी शब्दावली समझने के लिए यहाँ क्लिक करे।

 
Financial Year Announcement Date Dividend % Dividend (Rs) Total Dividend In FY (Rs)
2022-2023 19/07/2022 1950% 19.5 51
6/4/2022 3150% 31.5
2021-2022 23/02/2022 1300% 13 45
31/12/2021 1350% 13.5
30/08/2021 1850% 18.5

आपकी जानकारी के लिए बताये कि वेदांता ने पिछले 12 महीनो में अब तक अपने शेयर धारको को 77.50 रूपए का डिविडेंड दिया है। (अभी announce हुए डिविडेंड को भी जोड़ कर ) और लगभग इसी समयावधि के दौरान ही वेदांता ने 60.20 से 440.75 तक ~600% से भी ज्यादा का Return शेयर धारको को दिया है | यानी पिछले एक से डेढ़ साल में वेदाता के शेयर धारको ने दोनों हाँथो से मोटी कमाई की है |

Vedanta Technical Chart (Monthly) -

नीचे वेदांता का Monthly टेक्निकल चार्ट दिखाया गया है जिसमे आप वेदांता की 600 %+ की यात्रा देख सकते हैं, वर्तमान में मेटल की मांग में कमजोरी के कारण मेटल्स के दाम तेजी से गिरे हैं जिसके कारण वेदांता सहित कई मेटल स्टॉक्स में भारी मात्रा में प्रॉफिट बुकिंग देखी गयी है |

buy vedl right now

  • कंपनी अभी अपने Recent हाई 440.75 से लगभग 45% नीचे ट्रेड कर रही है |
  • कंपनी ने मई महीने में अपने रीसेंट मंथली सपोर्ट 346 को तोड़ कमजोरी का संकेत दिया था |
  • वेदांता अब अपने वर्तमान सपोर्ट 217 पर सपोर्ट लेती दिख रही है |
  • यदि वेदांता अपने 217 सपोर्ट लेवल के ऊपर ही कुछ महीने रुक जाए तो हम वेदांता में दुबारा से नयी तेजी देख सकते हैं |
  • 346 -350 वेदांता का पॉसिबल टारगेट हो सकता है |

Read Also : प्रेशर कुकर का यह स्टॉक इतना सस्ता दुबारा नहीं मिलेगा |

वेदांता (Vedanta) Technical Chart (Daily) -

नीचे आपको वेदांता का Daily टेक्निकल चार्ट दिखाया गया है, जिसमे आपको शेयर में गिरावट का दौर रुकते दिख रहा होगा | लेकिन अभी काफी समय के बाद वेदांता डेली चार्ट में शार्ट रेंज ब्रेकआउट कर रहा है | यदि ब्रेकआउट सफल रहता है तो हमें Vedanta में नीचे बताये लेवल्स देखने मिल सकते हैं |

this stock has given 600%+ return

Vedanta
CMP - 238.75
SL - 224 (Traders)
SL - 205 (Investor)
Targets - 263, 300, 325, 400, 440, Fresh High

Disclaimer- Above views are personal not trading advice. please consult with your financial advisor before Trading/Investing into them.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ